फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: पिछली साल की तुलना में दिवाली पर पीएम 2.5 कणों का स्तर 45 प्रतिशत बढ़ा, PM10 में भी इजाफा

Mon, 13 Nov 2023 06:47 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक विश्लेषण के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में दिवाली पर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 कणों का स्तर 45 प्रतिशत और पीएम 10 कणों का स्तर 33 प्रतिशत बढ़ गया है।
विज्ञापन
Delhi Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तमाम बंदिशों के बावजूद दिवाली के अगले ही दिन हवा सांस लेने लायक नहीं रही। कुछ इलाकों में 900 के पार एक्यूआई रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक विश्लेषण के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में हवा में दिवाली पर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 कणों का स्तर 45 प्रतिशत और पीएम 10 कणों का स्तर 33 प्रतिशत बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी में लगभग सभी वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों ने पिछली साल की तुलना में दिवाली के दिन प्रदूषण के स्तर में इजाफा दर्ज किया है। गत रविवार यानी दिवाली को दिल्ली में 24 घंटे का पीएम10 का औसत स्तर 430 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो पिछले साल के 322 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है, साथ ही 2021 में 748 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

इसी तरह 24 घंटे के दौरान पीएम2.5 का औसत स्तर 314 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ, जबकि पिछले साल यह 217 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था। 2021 में 607 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें