फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी: आरोपियों का होगा पोटेंसी और पॉलीग्राफी टेस्ट, सामने आएगा ये सच

Thu, 05 Aug 2021 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुधवार को बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रुपये की मदद और जांच मजिस्ट्रेट से कराने का एलान किया।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से मिले राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैंट में पुरानी नांगल गांव के श्मशान घाट में नौ वर्ष की बच्ची की हत्या व दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस पोटेंसी (सेक्स में समर्थ) टेस्ट के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेगी। साथ ही पोलीग्राफी टेस्ट और चिकित्सकीय जांच कराई जाएंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि जांच का जिम्मा अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रुपये की मदद और जांच मजिस्ट्रेट से कराने का एलान किया। बच्ची के परिजनों से मिलने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वामपंथी नेता वृंदा करात, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य नेता भी पहुंचे।

उन्होंने परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला है। परिजनों ने बच्ची का शव (जलने से बचे अंग गर्दन का कुछ हिस्सा व पैर) लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस शव को लेने के लिए परिजनों से लगातार बात कर रही है। सागरपुर थानाध्यक्ष ने डीडीयू अस्पताल जाकर प्रशासन से शव मोर्चरी में रखने के लिए कहा। इसमें बच्ची से दुष्कर्म और कथित हत्या के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सेना ने सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के दिए निर्देश

पिछले दो दिनों से दिल्ली कैंट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के कारण हो रही परेशानी और इस हालात में सुरक्षा की चिंता जताते हुए सेना ने दिल्ली पुलिस से तत्काल सड़क खाली करवाने को कहा है। प्रदर्शन के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही में परेशानी के अलावा सेंट्रल व्हीकल डिपो, लॉजिस्टिक इकाईयों के इर्द गिर्द रहने वाले सैनिकों को भी प्रदर्शन के कारण प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सागरपुर और दिल्ली कैंट को जोड़ने वाले फ्लाईओवर बंद होने का असर पश्चिमी दिल्ली से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नांगल राया क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वालों से भी पत्र में कहा गया है कि प्रदर्शन स्थल पर स्थानीय के साथ साथ बाहरी लोग भी शामिल हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा के लिहाज से खतरे की आशंका जताते हुए सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कहा गया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तत्काल खाली करवाने को कहा गया है ताकि सैन्य इकाईयों के कार्य या कर्मियों को परेशानी न हो। 

वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, हुई देरी 
बुधवार को भी सागरपुर-दिल्ली कैंट को जोड़ने वाली सड़क पर बने फ्लाईओवर बंद होने की वजह से सुबह के वक्त हजारों वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। कुछ लोगों ने दूसरी सड़क की ओर रुख कर लिया तो सैकड़ों वाहन चालकों को गलियों से गुजरना पड़ा। रास्ता बंद होने से आसपास के क्षेत्रों में भी धौला कुआं तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को आवागमन में आधे से एक घंटे की देरी हुई। पूर्व विधायक सुरेंदर सिंह की ओर से इस मामले में किए गए ट्वीट में भी जिक्र किया गया है। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने की दिल्ली पुलिस यह कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें