इसके पास से सोने की ज्वेलरी और करीब 23 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ करने पर शिवा ने बताया कि उसने लोकेश के साथ दुकानों व तेलंगाना में चोरी की थी और लोकेश चोरी की बड़ी वारदात करने के लिए दिल्ली गया था।
आरोपी के चोरी के चर्चित मामले
लोकेश के चर्चित मामलों में आंध्र प्रदेश के विजयनगर स्थित ज्वेलरी की दुकान से छह किलो सोना चुराया। तेलंगाना में 40 किलो सोना, उड़ीसा में ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने के जेवरात, राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा हैं।