फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रघुबीर नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 28 Dec 2022 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आपराधिका घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम दिली के राजौरी गार्डन स्थित रघुवीर नगर इलाके का है। यहां बाइक सवार युवकों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित रघुबीर नगर इलाके में सोमवार देर रात बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। हमले के दौरान आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे। इसके बाद फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अशोक (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

अशोक अपने परिवार के साथ टीसी कैंप, रघुबीर नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सोमवार देर रात को अशोक अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही एक तंदूर पर हाथ ताप रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर अशोक पर गोलियां चला दी। उसके दोस्तों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। अशोक पर कई गालियां दागी गई, जिसमें चार गोलियां उसे लगी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में अशोक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि हमलावर युवक के एक परिजन की हत्या हुई थी। उसे लगता था कि इसमें अशोक का भी हाथ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इसी आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें