महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न का मामला
अदालत ने कहा, फैसला तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह व अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर आदेश एक बार फिर टाल दिया। आदेश पिछले कई माह से लंबित है। राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने कहा, आदेश अब 10 मई को सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेश में कुछ अंतिम बदलाव किए जाने थे और यह तैयार नहीं है।
पिछले महीने न्यायाधीश ने मामले में आगे की जांच करने और आरोप तय करने पर और दलीलें पेश करने की मांग करने वाली सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी। उन्होंने दावा किया था कि वह संबंधित तारीख पर भारत में नहीं थे। सिंह के अलावा इस मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव सह-अभियुक्त विनोद तोमर हैं।