फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: थम नहीं रही डेंगू से मौतें, गई पांच और जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम की ओर से तैयार की जा रही सूची में भले ही डेंगू से मौत का आंकड़ा 17 पर अटका हो, लेकिन दिल्ली में लगातार डेंगू से मरीजों की मौत हो रही है। मंगलवार को दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों समेत पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों में तीन दिल्ली के रहने वाले थे और दो उत्तर प्रदेश के थे। आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में ही इस वर्ष डेंगू से 22 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सागरपुर इलाके में रहने वाली शारदा (35) और करोल बाग के टैंक रोड में रहने वाले गगन (13) की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई।

वहीं आरएमएल अस्पताल में ही उत्तर प्रदेश के कोसीकलां की रहने वाली आठ वर्षीय चंचल की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। आरएमएल अस्पताल में अब तक इस वर्ष डेंगू से 11 मौत हो चुकी हैं और डेंगू मरीजों की संख्या 1019 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आंकड़े परेशान कर सकते हैं

वहीं, दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्कृति स्कूल के दसवीं के छात्र शिव भटनागर (16) की डेंगू से मौत हो गई। हालांकि छात्र पिछले कई दिनों से फेफड़े से संबंधित बीमारी से भी पीड़ित था। इस बात की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर भी दी गई है। छात्र के पिता एक आईआरएस अधिकारी हैं और दिल्ली में ही तैनात हैं।

सफदरजंग में इलाज करा रही उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। सफदरजंग अस्पताल में भी अब तक डेंगू से 11 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 5982 पहुंच गई है और सितंबर में ही डेंगू मरीजों की संख्या 5151 तक पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें