फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से गायब हुआ रिकॉर्ड, जिंदा महिला का बना लिया मृत्यु प्रमाण पत्र

Sun, 13 Aug 2017 01:03 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिंदा महिला का बना लिया मृत्यु प्रमाण पत्र  
-डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर 40 लाख रुपये हड़पना चाहते थे  
-झज्जर में पुलिस चौकी से गायब हुआ रिकार्ड  
-दिल्ली पुलिस झज्जर, एसएसपी को लिख रही है पत्र  
 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर इंश्योरेंस लेने के मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपियों ने गिरफ्तार आरोपी दिनेश गुप्ता की पत्नी का भी डेथ सर्टिफिकेट बना लिया था, जबकि आरोपी की पत्नी जिंदा है।
विज्ञापन


हरियाणा के फतेहबाद के पास स्थित भट्टू में नीतू अग्रवाल नाम की महिला की मृत्यु हो गई थी। नीतू के नाम पर आरोपी की पत्नी राखी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया था। इसे बनवाने से पहले आरोपी की पत्नी का 40 लाख रुपये का इंश्योरेंस करवाया गया था।

दूसरी तरफ झज्जर से बने दिनेश गुप्ता के डेथ सर्टिफिकेट मामले में आरोपी का रिकार्ड झज्जर सिटी थाने की पुलिस चौकी से गायब हो गया है। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस झज्जर, एसएसपी को पत्र लिखने जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर नरेन्द्र चाहर व एएसआई सतेन्द्र की टीम ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात बनवा कर ठगी करने वाले दो आरोपी इंश्योरेंस एजेंट प्रह्लाद व दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

पुलिस टीम ने दिनेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कब्जे से उसका डेथ सर्टिफिकेट बरामद किया।  ये डेथ सर्टिफिकेट म्युनिसिपल ऑफिसर झज्जर का बना हुआ है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर इंश्योरेंस क्लेम किया हुआ था। पुलिस टीम को जांच में पता लगा है कि इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर ने इसकी शिकायत म्यूनिसिपल व झज्जर सिटी की पुलिस चौकी में दी थी।
 
विज्ञापन

एक और मृत्यु  प्रमाण पत्र बरामद 

पुलिस को म्यूनिसिपल कार्यालय में रिकार्ड मिल गया है, मगर पुलिस चौकी में कोई रिकार्ड नहीं मिला है। आरोपियों ने झज्जर में करंट लगने से मरे मजदूर की मौत के बाद दिनेश गुप्ता के नाम डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया था।

झज्जर पुलिस चौकी ने उस समय कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। मगर पुलिस ने न तो कोई मामला दर्ज किया और साथ ही आरोपियों को छोड़ दिया था। पुलिस इस  मामले  में झज्जर म्युनिसिपल के अधिकारियों की भूमिका भी जांच कर रही है।

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक और डेथ सर्टिफिकेट बरामद किया है। यह सर्किफिकेट दिनेश गुप्ता की पत्नी राखी का बनवाया गया। पंजाब बॉर्डर पर स्थित भट्टू में नीतू नाम की असम की महिला की वर्ष 2009 में मौत हो गई थी।

नीतू आरोपी प्रह्लाद की दूर की रिश्तेदार थी। आरोपियों ने पहले तो राखी की फोटो लगा कर नीतू का पेन कार्ड बनवाया। इसके बाद उसका 40 लाख रुपये का इंश्योरेंस करवाया गया। इसके बाद राखी अग्रवाल का डेथ सर्टिफिकेट बनवाया। ये 40 रुपये का क्लेम ले पाते उससे पहले ही अपराध शाखा ने इनको दबोच लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है राखी का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें