फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: बोरे में बंद मिला दिव्यांग महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 01:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में एक महिला का बोरे में बंद शव मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 के किनारे उपैड़ा के पास एक महिला का बोरे में बंद शव मिला है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। सुबह सड़क के पास से गुजर रहे लोगों की नजर बोरे पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। मृतका दिव्यांग भी बताई जा रही है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसने लोअर व टीशर्ट पहना हुआ है। आसपास के थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मृतका का शिनाख्त कराई जा सके। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें