फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंजाबी बाग में बोरे में बंद मिला शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी अन्य जगह पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग के रोहतक रोड पर शनिवार दोपहर एक बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिला है। शव सड़ी गली अवस्था में था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि उसकी कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पंजाबी बाग थाना पुलिस को रोहतक रोड मेट्रो पिलर नंबर-124 के पास फुटपाथ पर एक लावारिस बोरा पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को काटकर खोला। बोरे के अंदर से एक व्यक्ति का शव मिला। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें