फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसीए का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संयुक्त सचिव ने दिया कोटला कार्यालय बंद करने का आदेश

Mon, 07 Sep 2020 07:33 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीडीसीए - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

डीडीसीए के फिरोजशाह कोटला परिसर में मौजूद कार्यालय को बंद कर दिया गया है क्योंकि स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष और सचिव की गैरमौजूदगी में संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने अगले नोटिस तक कोटला को बंद करने का निर्देश दिया है क्योंकि कई कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है।

मनचंदा ने प्रशासनिक प्रबंधक नीरज शर्मा को निर्देश देते हुए ईमेल लिखा कि मुझे पता चला है कि आज डीडीसीए में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। कृपया कर अगले आदेश तक क्लब को तुरंत बंद कर दीजिए और जितना जल्दी संभव हो पूरे क्लब परिसर का सेनीटाइजेशन कराया जाए।
विज्ञापन


मनचंदा नाराज हैं कि कर्मचारियों के बिना कोरोना निगेटिव प्रमाण पत्र के काम पर वापस नहीं आने के निर्देशों का उल्लंघन किया गया। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ईमेल के अनुसार कार्यालय आदेश जारी किया गया था कि कोविड लक्षणों को लेकर जो भी व्यक्ति छुट्टी लेगा वह कोविड परीक्षा कराए बिना दोबारा कार्यालय नहीं आएगा।  इसमें कहा गया कि लेकिन एक कर्मचारी बिना नेगेटिव परीक्षण के काम पर लौट आया। इस संबंध में उनसे तुरंत जवाब मांगा जाए। कार्यालय आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। इस समय लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। 

मनचंदा ने इस पर कहा कि इस समय कोटला को खोलना जोखिम भरा हो सकता है। कार्यालय खुला था लेकिन अब हमें सब कुछ बंद करना होगा और सभी के आइसोलेशन का समय पूरा करने के बाद हम इसे दोबारा खोलने पर विचार करेंगे। हम जोखिम नहीं ले सकते।
विज्ञापन


डीडीसीए अक्टूबर की शुरुआत से अपने संभावित खिलाड़ियों के लिए चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बना रहा था लेकिन अभी तय नहीं है कि ऐसा हो पाएगा क्योंकि पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें