फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मास्टर प्लान-2041: डीडीए ने करीब-करीब तैयार कर लिया प्रारूप, बोर्ड बैठक में जल्द होगा पेश, बैठक में हुई ये चर्चा

Mon, 11 Apr 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) सलाहकार परिषद ने दिल्ली मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप की समीक्षा की। परिषद की बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि मास्टर प्लान-2041 का प्रारूप करीब-करीब तैयार कर लिया गया है। डीडीए बोर्ड की बैठक में वह प्रारूप प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
डीडीए जल्द प्रस्तुत करेगा मास्टर प्लान 2041 का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीए ने दिल्ली मास्टर प्लान-2041 का प्रारूप करीब-करीब तैयार कर लिया है। डीडीए जल्द ही बोर्ड की बैठक में प्रारूप प्रस्तुत करेगा। यह जानकारी डीडीए के अधिकारियों ने सोमवार को डीडीए सलाहकार परिषद की बैठक में दी।

विज्ञापन


डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) सलाहकार परिषद ने दिल्ली मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप की समीक्षा की। डीडीए ने प्रारूप में आम जनता की ओर से दिए गए सुझावों और आपत्ति भी शामिल की है। परिषद की बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। बैठक में परिषद के सदस्य राज्यसभा व लोकसभा के सदस्य, नगर निगम के पार्षद, केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार के अधिकारी और शहरी विकास/योजना के क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल थे।

इस मौके पर डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मास्टर प्लान-2041 का प्रारूप करीब-करीब तैयार कर लिया गया है। डीडीए बोर्ड की बैठक में वह प्रारूप प्रस्तुत करेंगे। बोर्ड की ओर से स्वीकृत करने के बाद मास्टर प्लान-2041 को अनुमोदन और अधिसूचना के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। डीडीए बोर्ड ने मास्टर प्लान का प्रारूप 13 अप्रैल 2021 को अनुमोदित किया था। इसके बाद प्रारूप पर आम लोगों की आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। इस दौरान 33 हजार लोगों ने आपत्ति व सुझाव दिए। इतना ही नहीं इन आपत्तियों और सुझावों पर निर्णय लेने के लिए जांच एवं सुनवाई बोर्ड बनाया गया। इस बोर्ड ने 14 बैठकों में आम लोगों से विचार विर्मश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें