फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Flats In Delhi: डीडीए के फ्लैट खरीदने के लिए एक और मौका, जानिए क्या है योजना और किसे मिलेगी छूट

Sun, 11 Feb 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लोकनायकपुरम के एमआईजी फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ स्कीम के माध्यम से बेचा जाएगा। वहीं नरेला सेक्टर-ए1 व ए4 में एमआईजी फ्लैटों को डिस्काउंट पर बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत 440 से अधिक फ्लैट ऑफर किए जाएंगे
विज्ञापन
डीडीए - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीए की पहले की योजनाओं की तरह दिवाली विशेष आवास योजना-2023 में भी सभी फ्लैट बिक नहीं पाए। ई-नीलामी योजना में 2093 फ्लैट शामिल किए थे, लेकिन 812 फ्लैट ही लोगों ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। लोगों ने 744 फ्लैट ही बुक कराए। ऐसे में डीडीए ने एक बार फिर ई-नीलामी करने का फैसला किया है। डीडीए के अनुसार, द्वारका सेक्टर-19 बी और सेक्टर-14 के बचे हुए फ्लैटों को बेचने के लिए ई-नीलामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनायकपुरम के एमआईजी फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ स्कीम के माध्यम से बेचा जाएगा। नरेला सेक्टर-ए1 व ए4 में एमआईजी फ्लैटों को डिस्काउंट पर बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत 440 से अधिक फ्लैट ऑफर किए जाएंगे, जिनमें आम जनता के लिए 15 प्रतिशत की छूट और केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को 25 प्रतिशत छूट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें