मूलरूप से गांव लमहुआ-पांडेयपुर, सुल्तानपुर, यूपी निवासी विनोद बेटे सागर (23) के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा बेटियां अंकिता और स्वीटी हैं। अंकिता शादीशुदा है, वह परिवार के साथ करतार नगर, दिल्ली में रहती है। वहीं, गांव में पुष्पा व स्वीटी रहती हैं।
विनोद और सागर दिल्ली के मकान में रहते थे। विनोद एक कारोबारी के पास चावल डिलीवरी का काम करते थे। सागर स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ-साथ छोटा-मोटा काम भी करता है।
बृहस्पतिवार को विनोद स्कूटी पर चावल लेकर जीटीबी एंक्लेव के लिए निकले थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने बताया कि वह छोटी बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे। उसके लिए सामान इकट्ठा कर रहे थे। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जल्द पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इसके अलावा परिजनों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।