फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस के चक्कर में फंसे दलेर मेहंदी, केस दर्ज करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। नगर पालिका सोहना ने अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस की सील तोड़ने के खिलाफ पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


इसकी एक प्रति जिला उपायुक्त और एसडीएम को भी भेजी गई है। साथ ही दोबारा सील लगाने की अनुमति मांगी गई है। परिषद अधिकारियों ने दी शिकायत में बताया कि गांव सांपकी नंगली स्थित दलेर मेहंदी के अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

4 अप्रैल 2013 को गठित एसडीएम, नायब तहसीलदार, सचिव नगरपालिका व थाना प्रभारी सोहना की टीम ने इसे सील कर दिया था।

फरवरी 2015 में विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो फार्म हाउस की सील टूटी मिली, लेकिन लंबे समय तक दलेर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

एसडीएम ने दिए थे आदेश

माना जाता है कि कार्रवाई में देरी के पीछे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी रही। अब जाकर इस पर कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस पर मौके पर पप्पू चौकीदार पाया गया।

उसने बताया कि फार्म हाउस की देखरेख के लिए दलेर मेहंदी ने उसे  मासिक वेतन पर रखा है। अधिकारियों ने सदर थाना सोहना में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी। जांच अधिकारी सतबीर का कहना है कि परिषद से शिकायत मिली है।

जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। फार्म हाउस की सील टूटने की सूचना मिलने पर एसडीएम सोहना ने तुरंत परिषद प्रशासन को दोबारा से सील लगाने तथा सरकारी सील तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन परिषद प्रशासन ने आज तक फार्म हाउस को दोबारा सील नहीं किया है। न ही सील तोड़ने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

फार्म में कृषि व पशुपालन

दलेर मेहंदी फार्म हाउस के अंदर सील टूटने के बाद गाय पालन डेयरी व खेती का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। फार्म हाउस के अंदर करीब 40 से ज्यादा पशु बताए गए।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा की जा रही हैं। पॉप गायक दलेर मेहंदी के घर तक सप्लाई की जा रही है। इतना ही नहीं गाय का दूध भी घर भेजा जा रहा है।

फार्म हाउस के गेट के साथ बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे फार्म का बिजली कनेक्शन है। फार्म हाउस को सील करने के दौरान कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन आज भी फार्म हाउस के अंदर अवैध रुप से बिजली की सप्लाई धड़ल्ले से चल रही है।
विज्ञापन

एक्पर्ट कमेंट

इस बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। यदि बिना कनेक्शन ट्रांसफार्मर चल रहा है, तो उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा। बिजली चोरी की जांच होने पर जुर्माना भी किया जाएगा। -धर्मेंद्र रुहिल, एसडीओ, बिजली निगम सोहना

सांपकी नंगली स्थित दलेर के फार्म हाउस पर जल्द ही सील टूटने की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उसे सील कर दिया जाएगा, जिसके लिए परिषद सचिव को दोबारा से आदेश जारी किए गए हैं। -सतीश यादव,  परिषद प्रशासक व सोहना एसडीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें