फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri : दादरी में प्रेमी के साथ मिलकर युवती की हत्या, गर्म तेल से चेहरा जलाया, रचा अपनी ही मौत का स्वांग

Fri, 02 Dec 2022 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Dadri : उसने प्रेमी के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता-पिता की आत्महत्या का बदला लेने के लिए दादरी के बढ़पुरा की पायल भाटी ने अपनी ही मौत का स्वांग रचा। उसने प्रेमी के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटी और अपने कपड़े पहना दिए। इसके बाद पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़ दोनों फरार हो गए। परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


पायल के प्रेमी सिकंदराबाद निवासी अजय ने 12 नवंबर को हेमा को झांसा देकर घर बुलाया। पायल ने अपने भाइयों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हेमा की हत्या कर अजय संग फरार हो गई। 12 नवंबर को लापता हुई हेमा की गुमशुदगी दर्जकर तलाश में जुटी बिसरख पुलिस ने पायल और प्रेमी अजय को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। 

माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची साजिश
पायल के माता-पिता रवींद्र भाटी व राकेश देवी ने 17 मई, 2021 को जहर खाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में लिखा था, बहू उन पर लांछन लगाने की धमकी देती थी, इसलिए यह कदम उठा रहे हैं। इस आधार पर परिजनों ने बुआ के बेटे सुनील, बहू स्वाति और स्वाति के भाइयों कौशिंद्र व गोलू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। तभी से पायल भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें