फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 दिन में 43 लोगों के खातों से निकाले 31 लाख, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Mon, 07 Jun 2021 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि पीड़ितों के खातों से निकाले रुपये छपरा बिहार निवासी आमिर हुसैन व जिला औरंगाबाद बिहार निवासी चितरंजन के खातों में जमा हैं। आमिर हुसैन और चितरंजन पलवल में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल जिले में पिछले काफी समय से सक्रिय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के बदमाशों को जिला पुलिस टीम ने दबोच लिया है। पिछले 10 दिन में 43 लोगों के  करीब 31 लाख रुपये ठगने वाले इस गिरोह के पांच लोगों को पुलिस की अपराध जांच शाखा ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि पीड़ितों के खातों से निकाले रुपये छपरा बिहार निवासी आमिर हुसैन व जिला औरंगाबाद बिहार निवासी चितरंजन के खातों में जमा हैं। आमिर हुसैन और चितरंजन पलवल में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। 

जानकारी मिलते ही उन्हें काबू किया गया। उनसे पूछताछ के बाद गाजियाबाद निवासी रोहित त्यागी, बिहार निवासी किरण पुत्री प्रमोद शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खातों को सील कर दिया है। उक्त साइबर ठगों की गिरफ्तारी से और भी कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।  उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकें।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से 2 हजार 78 रजिस्ट्रियों की कॉपी, एक बायोमेट्रिक मशीन, 11 डेबिट कार्ड, 270 सिम कार्ड, अंगूठा क्लोन रबड़, स्टांप मशीन, इलेक्ट्रिक केबल, पांच बोतल फोटो पॉलीमर रबड़ जेल, एक लैपटॉप, प्रिंटर-स्कैनर, एक लेमिनेशन मशीन, 220 अंगूठा क्लोन, आधार कार्ड के खाली फॉर्मेट, 68 प्लास्टिक कार्ड, 21 पैन कार्ड, 64 पासपोर्ट साइज फोटो, 5 आधार कार्ड, एक पैन ड्राईव, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पासबुक व एक चेकबुक को बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी

गहलावत ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पलवल के रजिस्ट्री कार्यालय में दैनिक वेतन पर काम करने वाले गांव खटेला निवासी तुलाराम से मिलीभगत कर रजिस्ट्रियां हासिल की है। इसके बाद तुलाराम को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त हुई रजिस्ट्रियों पर खरीदार व विक्रेताओं के लगे हुए अंगूठे के निशान व आधार कार्ड नंबर को लिया गया। उसके बाद अंगूठे का क्लोन तैयार कर एईपीएस (आधार इनेब्लड पेमेंट सिस्टम के जरिए) 31 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने काफी अंगूठा क्लोन तैयार कर रखे हुए थे जिनसे तीन करोड़ रुपये निकालने थे। लेकिन उससे पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। 

जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़े
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई अन्य साइबर ठगों द्वारा पिछले 10 दिनों में जिले के करीब 50 लोगों से एक करोड़ से अधिक की ठगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 24 मई से 2 जून के बीच साइबर ठगी के जिले के विभिन्न थानों में 43 मुकदमे दर्ज किए गए। दिन-प्रतिदिन दर्ज हो रहे इस प्रकार के मुकदमों की गंभीरता को देखते हुए सीआईए पलवल इंचार्ज अशोक कुमार व साइबर सैल प्रभारी हैड कांस्टेबल विनोद भाटी के नेतृत्व में टीम गठित कर गहनता से जांच की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें