फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी के सिर पर पत्थर से किया हमला, फिर उसे मरा समझ झाड़ियों में फेंका, नौ माह की बच्ची को भी...

Mon, 07 Jun 2021 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लोगों ने मां बेटी को अस्पताल पहुंचाया और फिर महिला के बयान पर उसका पति गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक युवक ने रास्ते में कहासुनी होने पर अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्नी को मरा हुआ समझकर आरोपी उसे नौ माह की बच्ची के साथ झाड़ियों के पास छोड़कर फरार हो गया। इस घटना को आरोपी ने अपने भाई के साथ अंजाम दिया।

विज्ञापन


कुछ घंटे बाद लोगों की नजर महिला पर पड़ी और पुलिस की मदद से महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई की तलाश कर रही है।

महिला की पहचान लुधियाना निवासी शिवानी के रूप में हुई। जबकि आरोपी पति की पहचान दीपक के रूप में हुई है। शिवानी और दीपक लुधियाना के एक कंपनी में काम करते थे। जहां दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। उनकी नौ माह की बेटी भी है। दीपक अपनी पत्नी और बेटी के साथ पानीपत में रहकर एक फैक्टरी में काम करने लगा।
विज्ञापन

 
रविवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने अलीपुर स्थित कैलाश फार्म के पास झाड़ियों में शिवानी को जख्मी हालत में देखा और पास ही नौ माह की बच्ची भी थी। पुलिस की मदद से मां-बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति और स्वरूप नगर निवासी उसके जेठ उस पर पत्थर से हमला कर फरार हो गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दीपक को स्वरूप नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक और उसकी पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे और इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होती थी।

एक सप्ताह पहले भाभी के अचानक घर से गायब होने की जानकारी मिलने पर दीपक पत्नी और बच्ची को लेकर भाई के घर आया था। तीन दिन बाद भाभी वापस आ गई। उसके बाद शिवानी अपने घर जाना चाहती थी। दीपक कुछ दिन और रहना चाहता था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

शनिवार रात दीपक शिवानी और बच्ची को लेकर पानीपत जाने के लिए रवाना हुआ। उसका भाई उसे बस पर चढ़ाने के लिए साथ आ रहा था। रास्ते में दीपक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान जेठ ने शिवानी का हाथ पकड़ लिया और दीपक ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।

शिवानी के अचेत होने पर उसे मरा समझकर दोनों उसे और बच्ची को झाड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें