फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'खूनी' कहासुनी: सब्जी के दाम को लेकर ग्राहक कर रहा था मोल-भाव, दुकानदार ने चाकू गोदा

Sat, 13 Apr 2024 05:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़ित विकास (24) परिवार के साथ बिजवासन में रहते हैं। वह पेशे से कैब चालक हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल की रात वह सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे।
विज्ञापन
सब्जी के मोल-भाव में दुकानदार ने ग्राहक को मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में सब्जी के मोल भाव को लेकर हुई कहासुनी में दुकानदार ने ग्राहक को चाकू गोद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किसी तरह से अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

पीड़ित विकास (24) परिवार के साथ बिजवासन में रहते हैं। वह पेशे से कैब चालक हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल की रात वह सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। वह अकसर मुकेश की दुकान से सब्जी खरीदते थे। सब्जी लेने के दौरान मोल-भाव करने पर उनकी मुकेश से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपी ने बड़े चाकू से उनके ऊपर हमला किया। चाकू उनके पैर में लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें