फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पर दुल्हन का सामने आया सच: घूमकर वापस ससुराल आते ही विवाहिता चली गई मायके, युवक ने दे दी जान

Sat, 13 Apr 2024 09:13 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

पांच अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी। दोनों हनीमून के लिए श्रीलंका गए थे। वहां पत्नी का चौंकाने वाला सच सामने आने के बाद पति-पत्नी का होटल में झगड़ा भी हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित एक सोसाइटी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पांच दिन पहले शादी हुई थी। वह दो दिन पहले ही हनीमून से लौटा था और बृहस्पतिवार को घर के अंदर उसका शव फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

सेक्टर-110 स्थित पुरी डिप्लोमेटिक सोसाइटी निवासी सिद्धार्थ की 5 अप्रैल को शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए श्रीलंका गया था। चर्चा है कि हनीमून के दौरान सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक फोटो देख ली थी। 

जिसको लेकर होटल के कमरे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। वहां से दो दिन पहले दोनों वापस घर लौटे थे। नाराज पत्नी अपने कपड़े, गहने व अन्य सामान लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद सिद्धार्थ मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजन उसे मनीपाल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें