फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बच्ची झुलसी, जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Mon, 11 Jul 2016 05:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिर्जापुर गांव में घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से बच्ची झुलस गई। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


परिजनों ने निगेम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। महेंद्र सिंह के घर के सामने से बिजली की लाइन जा रही है।

रविवार रात में उसकी बेटी देवकी (9) कुछ बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। करीब 9.30 बजे अचानक बिजली आ गई। बच्चे छत से नीचे आने लगे। इसी दौरन बिजली की लाइन से करंट की चपेट में देवकी आ गई। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में तुरंत ही दनकौर के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। इसके बावजूद कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि घर के नजदीक से जा रही हाईटेंशन लाइन को कई बार हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें