फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक एएसआई की मौत, पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी

Tue, 25 Jun 2024 06:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक एएसआई की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त श्रवण कुमार मिश्रा (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रीवा, मध्य प्रदेश के रहने वाले श्रवण कुमार परिवार के साथ सादतपुर, करावल नगर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। वह लोधी कॉम्प्लेक्स में एएसआई के पद पर तैनात थे। 

23 जून की सुबह वह कहीं जा रहे थे इस बीच वह खजूरी थाने के पास में मेन रोड पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें