gunfire at office
- फोटो : अमर उजाला
अजय के मुताबिक वह और रिंकू एनआईटी पांच सूर्या आर्थो के सामने स्थित होटल महाराजा में भी घुस कर साक्षी को तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। थोड़ी देर में साक्षी का फोन आया कि उसे गोली लगी है, जब वह लोग दोबारा पहुंचे तो साक्षी लहूलुहान हालत में सूर्या ऑर्थो अस्पताल के पास खड़ी मिली, उसे तुरंत ही अस्पताल पहुुंचाया। साक्षी ने पुलिस को बताया कि लोकेश ने उसे धमकी दी थी कि यदि किसी को फोन किया तो वह गोली मार देगा जबकि अजय ने पुलिस को बताया कि साक्षी ने रिंकू को फोन कर उसके बंधक बनाए जाने की बात बताई थी, इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात हुई।