फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार, सिपाही को भी लगी गोली

Sun, 27 May 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। एक सिपाही को भी गोली लगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली की बदमाश कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी अरुण यादव नामक एक व्यक्ति की हत्या करने वाले हैं, जो वर्तमान समय में बूढनपुर तहसील में है। सूचना पर अतरौलिया थाने की पुलिस बूढनपुर तहसील पहुंची। लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। 

 
विज्ञापन

3 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। इस क्रम में बूढनपुर तिराहे पर एसओ महराजगंज अश्वनी पांडेय की टीम ने शक के आधार पर बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे फायर कर भागने लगे। तक तक पीछे से महराजंगज और आगे से कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ पांडेय की टीम पहुंच गई। 

 

4 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से घिरा देखकर बदमाश फायर करते हुए पासीपुर नहर की तरफ मुड़ गए। बदमाशों की गोली से कप्तानगंज थाने का सिपाही प्रमोद यादव (40) घायल हो गया। इस पर पुलिस ने भी गोली चलाई। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि इनका तीसरा साथी फरार हो गया। घायल दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।

 
विज्ञापन

5 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
घायलों बदमाशों में अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी अनुराग सिंह (23), अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाने के धरमपुर गांव निवासी रितेश सिंह (29) है। जबकि फरार बदमाश विजय विक्रम सिंह फैजाबाद जिले के सुरैनी गांव का है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
घायल बदमाशों और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने बदमाशों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि सिपाही का यहीं पर इलाज चल रहा। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी अरुण यादव की हत्या करने जा रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें