फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट पर लिखा ससुराल वालों का नाम और...

Mon, 27 Jan 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-सात क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

मूल रूप से केरल निवासी सिबी वर्गीज ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा जोबिन पॉल(31) फरीदाबाद सेक्टर-11 में रहता था। उसकी शादी ममता सेठी से अक्तूबर 2011 में हुई थी।

आरोप है कि ममता व उसके मायके वाले जोबिन पॉल पर फरीदाबाद में बना उसका मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। इससे नाराज होकर ममता नवंबर 2013 में अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिबी वर्गीज ने पुलिस को बताया कि रविवार को जोबिन का शव उसके घर में मिला। शव की जांच करने पर पता लगा कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जॉबिन ने पत्नी ममता, सास सत्या देवी, सुनीत सेठी और नीरू का नाम लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें