गुड़गांव के बागडौला गांव में शनिवार की शाम एक युवक से गाली-गलौच के बाद दो युवकों ने उस पर रिवॉल्वर तान दी।
युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
बागडौला गांव निवासी राजेश पुत्र महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा हुआ था। इस दौरान सुमित और उसका दोस्त प्रवीण उसके पास आए और गाली-गलौच करने लगे।
युवक का आरोप है कि इसका विरोध करने पर सुमित ने रिवॉल्वर निकाल उस पर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
मौके पर पहुंची राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस की टीम ने राजेश के बयान पर सुमित और प्रवीण के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी प्रवीण अभी पकड़ से बाहर है।
राजेंद्रा पार्क के अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि राजेश का सुमित के साथ छह माह पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें सुमित को जान से मारने के आरोप में जेल की सजा भी हुई थी।