फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत

Sun, 18 May 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरोली/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ से अमृतसर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के वनखंडी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उस पर सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। घायलों को होशियारपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा हिमाचल और पंजाब की सीमा पर हुआ है। पंजाब के होशियारपुर जिले में हादसा होने के कारण वहां की पुलिस जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई विशेष कुमार ने बताया कि ऊना की सीमा से सटे होशियारपुर के इलाके में यह हादसा हुआ।

उसने बताया कि ट्रक पर अमृतसर निवासी करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति ट्रक वनखंडी के पास अनियंत्रित होकर नीचे की तरफ लुढ़क गया। हादसे में 45 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सतनाम (15) पुत्र यशपाल सिंह निवासी कानपुर काले डाकघर छियाटा जिला अमृतसर को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुल्लू के युवाओं ने पहुंचाया अस्पताल
जालंधर से ऊना लौट रहे कुल्लू के भुटिठ कालोनी निवासी राजेंद्र चौधरी और कुल्लू के गांधी नगर निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने जैसे ही ट्रक को लुढ़का देखा तो अपनी कार रोक दी। कार रुकते ही यशपाल और उनकी पत्नी व अन्य घायल सतपाल के साथ कार में बैठ गए और अस्पताल चलने को कहा। राजेंद्र ने बालक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

मंडी में टैंपो नाले में गिरा, सात घायल
नगवाईं (मंडी)। बनाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रविवार सुबह एक टैंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में टैंपो चालक समेत सभी सात लोग घायल हो गए।

चालक हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला है जबकि अन्य छह लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो घूमने के लिए मनाली जा रहे थे। जिला अस्पताल कुल्लू में गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें