फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू प्लेस पर खुदकुशी करने पहुंचा युवक और लगा दी 16वीं मंजिल से छलांग

Thu, 13 Oct 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नेहरू प्लेस में स्थित चिरंजीवी टावर की 16वीं मंजिल से एक युवक ने बुधवार शाम को नीचे छलांग लगा दी। युवक नीचे पक्के फर्श पर सिर के बल गिरा था। 
विज्ञापन


कालकाजी थाना पुलिस ने युवक को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालकाजी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

हालांकि, देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक खुदकुशी करने किसी और जगह से नेहरू प्लेस आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पु‌लिस - फोटो : file photo
युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और उसने साधारण चप्पल पहन रखे थे। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चिरंजीवी टावर में पुताई का काम चल रहा है। 

बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक टावर की 16वीं मंजिल पर स्थित छत पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। युवक पहले टावर की बगल में स्थित पीपल के पेड़ पर गिरा, फिर नीचे पक्के फर्श पर सिर के बल आकर गिरा। 

मौके पर ही युवक का सिर फट गया था। युवक को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जांच के लिए दक्षिण-पूर्व जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी की मदद से युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें