फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से हत्या, लाश को मारते रहे गोली

Wed, 11 Jun 2014 05:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के फर्रूखनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी नत्थे खां में एक युवक की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से कारतूस के खोल समेत छर्रे भी मिले हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस की फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके सिर, सीने और हाथ-पैर में 13 गोलियां मारी गई थीं।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बीती शाम गढ़ी नत्थे खां-बानी गांव के पास सुनसान रास्ते पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर से 13 गोलियां मिली हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  उसके सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। युवक की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस की फॉरेसिंक एक्सपर्ट की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर कई सुराग जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस हत्या को आपसी रंजिश का मामला मान रही है। फर्रूखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हीरासिंह के अनुसार मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें