फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः 100 रुपये के लिए गोली मार दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में स्थित कनारसी गांव में मोबाइल रिचार्ज के 100 रुपये मांगने पर दो सगे भाइयों ने दुकानदार को गोली मार दी। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कनारसी गांव निवासी राजेंद्र की गांव में मोबाइल की दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले उसकी दुकान पर गांव के बॉबी ने सौ रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराया था। उस समय उसने राजेंद्र को दो दिन बाद रुपये देने की बात कही थी।

शुक्रवार को राजेंद्र अपने पिता सरदार सिंह के साथ दुकान पर बैठा था। दोपहर के बाद बॉबी और उसका भाई दुकान के सामने से निकले। इस पर राजेंद्र ने बॉबी से रिचार्ज के 100 रुपये मांग लिए, जिसके बाद बॉबी ने तमंचे से तीन-चार फायर करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकान से 10 हजार रुपये भी लूट ले गए आरोपी

जब राजेंद्र और उसके पिता सरदार सिंह ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने तमंचे से पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली राजेंद्र के पेट में लग गई। घायल ने किसी तरह खेत में भागकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ तो आरोपी दुकान से करीब 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

राजेंद्र को परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सरदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण और बॉबी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में युवक को गोली मारी

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कुलेसरा पुश्ता पर एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को पैर में गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया है, जबकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है।

हल्दौनी गांव में मूलचंद प्रजापति परिवार के साथ रहता है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को उधार पैसे दिए थे, जिनके लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। आरोपी ने शुक्रवार की देर शाम मूलचंद को पैसे देने के लिए कुलेसरा पुश्ता पर बुलाया। ये जगह पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही है। आरोपी ने युवक के पैर में गोली मार दी।

घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पीड़ित को गंभीर हालत में हल्दौनी मोड़ पर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूरजपुर इंस्पेक्टर होम सिंह यादव का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें