फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए खुद का कराया ‘अपहरण’, चंद घंटों में खुला मामला

Wed, 23 Mar 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी इलाके में एक युवक ने पिता से पैसे वसूलने के लिए अपने अपहरण की कहानी खुद ही रच दी। उनसे पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक की साजिश का कुछ ही घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपी युवक को बाउंडाउन कर लिया गया है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ के अनुसार, दीपक कुमार ने सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके साले महिपाल सिंह (28) का आया नगर मेट्रो स्टेशन से इनोवा कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

महिपाल आया नगर मेंयेकिराए पर रहता था। बदमाशों ने उसके एटीएम से 30-40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बदमाश महिपाल के मोबाइल से फोन कर उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता से पैसे वसूलने के लिए बनाया प्लान

फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
अगर एक लाख रुपये नहीं दिए गए तो महिपाल को मार दिया जाएगा। फतेहपुरबेरी थाने में मामला दर्जकर एसआई विकास राणा व रामनिवास की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

जांच में पता लगा कि पीड़ित महिपाल श्रीनिवासपुरी में कही है। पुलिस टीम ने श्रीनिवासपुरी में दबिश देकर महिपाल को बरामद कर लिया। मूलरूप से नैनीताल, उत्तराखंड महिपाल ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था।

उसने गुड़गांव के एक रेस्तरां में कैशियर की नौकरी शुरू की। इसकी नौकरी छूट गई थी। वह बेरोजगार हो गया था और आय का कोई साधन नहीं था। पिता से पैसे वसूलने के लिए उसने खुद ही अपने अपने अपहरण की कहानी रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें