फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! कार ओवरटेक किया, तो सिर फोड़ डाला

Fri, 31 Jan 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर स्थित दीनदयाल चौराहे पर बृहस्पतिवार को टाटा-407 को ओवरटेक करने पर सेंट्रो कार सवार युवकों ने चालक की धुनाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दनकौर निवासी गौरव कुमार टाटा 407 का चालक है। बृहस्पतिवार को वह अपने घर से बस स्टैंड की ओर गाड़ी लेकर चला था। जब वह दीनदयाल चौराहे पर पहुंचा तो एक सेंट्रो कार आई। जिसे गौरव ने ओवरटेक कर दिया।

इस बात से नाराज युवकों ने चालक के साथ अभद्रता की। गौरव ने विरोध किया तो कार में बैठे युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घायल चालक को आसपास के लोगों ने दनकौर के ही प्राथमिक अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
बिलासपुर कस्बा निवासी एक महिला के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी विजय को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सोमवार को महिला के साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें