फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे का बदला लेने को दी थी 5 लाख की सुपारी

Fri, 31 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख पुलिस ने देवा हत्याकांड को अंजाम देने वाले और सुपारी देने वाले को गिरफ्तार किया है। दोनों बृहस्पतिवार को भागने की फिराक में यामहा कट पर खडे़ थे। उसी समय पुलिस ने दबोच लिए। एक हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि बीते 17 जनवरी को बिसरख निवासी प्रभु उर्फ देवा की उसके दोस्त ने उसी के गांव निवासी जीतराम से पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर साथियों संग हत्या कर दी थी। जिसमें हल्दौनी, दादरी  और अलीवर्दीपुर के लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: लूट का विरोध किया तो कर दिया चाकू से हमला

पुलिस ने मुख्य आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ राजू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार सुबह बिसरख थाना प्रभारी संजय वर्मा को सूचना मिली कि देवा हत्याकांड के आरोपी यामहा कट पर खडे़ हैं और वह कहीं फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर जाकर सादा वर्दी में दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


जिसमें देवा की हत्या कराने के लिए पांच लाख की सुपारी देने वाला जीतराम और देवा को चाकू मारने वाला दादरी मेवातियान मोहल्ला निवासी मुरसलीन के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने मुरसलीन के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

क्या था मामला?
बिसरख निवासी प्रभु उर्फ देवा पर गांव के ही एक युवक की हत्या करने का आरोप था और वह जमानत पर आया हुआ था। गांव के ही जीतराम ने अपने भतीजे का बदला लेने के लिए देवा की हत्या कराने के लिए उसके मित्र रियाजुद्दीन उर्फ राजू को पांच लाख की सुपारी दी।

राजू ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्रभु की 17 जनवरी को हत्या कर दी थी और उसके बाद शव को कोट की नहर में फेंक दिया था। हालांकि अभी तक उसका शव नहीं मिल सका है। पुलिस ने कोट के पुल के पास से देवा की स्कार्पियो बरामद की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें