फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने लॉज में बुला महिला से दुष्कर्म

Sun, 21 Aug 2016 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) इलाके में स्थित लॉज में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 30 वर्षीय प्रिया (बदला हुआ नाम) पेशे से कुक है। उसे किसी ने जॉब कंसलटेंट का नंबर दिया था। प्रिया शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सरायजुलैना में उससे मिलने गई। आरोपी ने लॉज में प्रिया को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रिया को जब होश आया तो उसने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। मेडिकल जांच में प्रिया के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक तुगलकाबाद का रहने वाला है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। प्रिया शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें