फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर नौकरानी को पकड़ने गए दिल्ली पुलिस पर हमला, महिला सिपाही घायल

Sun, 21 Aug 2016 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंतकुंज थाने की पुलिस टीम चोरी के आरोप में पकड़ी गई नौकरानी को लेकर जब उसके घर पैसे की बरामदगी करने के लिए गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस पथराव से एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी नौकरानी सीसीटीवी से चोरी करते हुए पकड़ गई थी। पुलिस ने पथराव करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतीश सेहरावत बी-1, वसंतकुंज इलाके में रहते हैं। उनके घर में से पैसे चोरी हो रहे थे। कई बार पैसे चोरी होने के बाद उन्होंने घर में किसी को कुछ बताए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि उनकी नौकरानी चोरी कर रही है। सतीश सेहरावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर नौकरानी जुलेखा को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

नौकरानी ने पूछताछ में बताया कि 59 हजार रुपये उसके घर हैं और कुछ पैसा उसने रिश्तेदारों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए हैं। पुलिस टीम पैसे की बरामदगी के लिए नौकरानी जुलेखा को जय हिंद झुग्गी बस्ती कैंप लेकर गई थी।

यहां पर पैसे बरामद कर पुलिस टीम जब वापस आने लगी तो बस्ती के प्रधान मिंटू व अन्य लोगों ने पुलिस टीम को रोक दिया। कुछ देर बाद ही स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

पथराव से महिला सिपाही मनीषा घायल हो गई। पुलिस टीम ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना केबाद काफी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने इस बाबत दो एफआईआर दर्ज की है।

एक नौकरानी केखिलाफ चोरी की और दूसरी पुलिस टीम पर हमले व सरकारी काम में बाधा डालने की दर्ज है। पुलिस ने बस्ती प्रधान मिंटू समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें