पति से अलग होकर लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के साथ साथी और उसके चार दोस्तों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने वारदात के एक सप्ताह बाद महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली दलित जाति की महिला के मुताबिक उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। दो साल पहले वह पति के साथ बंगाल शूटिंग में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने आई थी।
काम के दौरान उसकी मुलाकात उमेश से हुई। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई लेकिन पति को यह दोस्ती पसंद नहीं आई। वह काम काम छोड़कर उसे अपने साथ मध्य प्रदेश ले गया। वहां दोनों के बीच पंचायत हुई और महिला पति को छोड़कर अपने मायके चली गई।