फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का लिव-इन-पार्टनर कर रहा था बेटी का यौन शोषण, ऐसे खुला राज

Sun, 26 Mar 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली की मां की सुझबुझ के चलते नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न करने वाले मां के साथ लिव-इन-पार्टनर में रहने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहेली की मां से जब पीड़िता ने अपनी बात कही तो उक्त महिला ने दिल्ली महिला आयोग की वूमन हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके मदद मांगी।
विज्ञापन


आयोग ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। अंबेडकर नगर थाना ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर  किया है। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक,पिछले हफ्ते पीड़ित नाबालिग  अपनी स्कूल की फ्रेंड के घर गयी थी।

हालांकि वहां से पीड़िता ने अपने घर जाने से मना कर दिया। इसी बीच पीड़िता की मां भी उसे लेने आयी, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। सहेली की मां ने पीड़िता से घर न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मां का लिव-इन-पार्टनर उसका यौन शोषण करता है। इसलिए वह उस घर में नहीं जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली की मां ने दी हेल्पलाइन को सूचना

- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से यौन शोषण की जानकारी मिलते ही उक्त सहेली की मां ने इसकी सूचना आयोग की हेल्पलाइन दी। इसके बाद  मोबाइल हेल्पललाइन(एमएचएल) प्रोग्राम की काउंसलर  मौके पर पहुंची और पीड़िता से बात की।

काउंसलर के समझाने के बाद पीड़िता ने सारी कहानी बतायी कि काफी समय से  उक्त व्यक्ति उसके साथ बलात्कार कर रहा है।  आयोग की काउंसलर ने पुलिस स्टेशन जाकर मामले की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया। वहीं, पीड़िता को शेल्टर होम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें