फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर ने दोस्तों संग महिला से किया रेप, एमएमएस के जरिये कर रहा ब्लैकमेल

Mon, 08 Aug 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन
नेबसराय इलाके में 40 साल की महिला ने एक एनजीओ के डायरेक्टर और उसके दो साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला इसी तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला सपना (40) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नेबसराय इलाके में रहती है। वह मदनलाल नामक आरोपी की एनजीओ में काम करती थी।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर किया था दुष्कर्म

महिला से गैंगरेप
आरोप है कि एनजीओ के डायरेक्टर ने कुछ समय पूर्व नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने उसका एमएमएस भी बना लिया। 

अब आरोपी सोशल मीडिया पर एमएमएस डालने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम देने लगा। आरोप है कि मदनलाल ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में उसे बुलाया।

वहां उसके दो साथी भी मौजूद थे। उन लोगों ने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। दो अगस्त को पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला इसी तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें