फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Mon, 08 Aug 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नई दिल्ली इलाके में तिलक ब्रिज के पास रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी आर.एस भसीन (61) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से दो पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जिसमें पेट की बीमारी से हताश होकर मौत को गले लगाने की बात लिखी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

डीसीपी (रेलवे) मिलिंद डुमरे ने बताया कि रविवार सुबह 7.50 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलक ब्रिज और शिवाजी स्टेशन के बीच किसी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम को कई टुकड़ों में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। कपड़ों से मिले सुसाइड नोट से मृतक की शिनाख्त हुई। नोट से पता चला कि मृतक दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी आर.एस भसीन हैं। 
विज्ञापन

सात माह पूर्व हुए थे पुलिस से रिटायर

dead body - फोटो : demo
वह परिवार के साथ बसंतकुंज इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी बेटा राहुल व अन्य सदस्य हैं। भसीन करीब सात माह पूर्व दिल्ली पुलिस से रिटायर हुए थे। मामले की सूचना परिवार को दे दी गई।

मौके पर पहुंचे भसीन के बेटे राहुल ने बताया कि शनिवार रात 9.00 बजे पिता बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे। परिवार उनकी तलाश कर रहा था। 

राहुल ने बताया कि उसके पिता काफी लंबे समय से पेट की बीमारी से परेशान थे। काफी इलाज कराने के बाद भी उन्हें आराम नहीं हो पा रहा था। इससे वह डिप्रेशन में चले गए थे। इससे पूर्व भी वह कई बार घर से बिना बताए निकल चुके थे। अपने सुसाइड नोट में भी भसीन ने बीमारी को मौत केलिए जिम्मेदार बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें