फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नर्स तीन दिवाने, दो ने तीसरे को गोली मारी

Thu, 23 Mar 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी जिले के बवाना इलाके में मंगलवार देर रात दो आशिकों ने तीसरे को गोली मार दी। जख्मी हालत में पीड़ित दिनेश कुमार (25) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनेश को गोली मारने की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह प्राइवेट नौकरी करता है। दिनेश की प्रेमिका सपना (बदला हुआ नाम) एक निजी नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना से दूर रहने के लिए कहा था

इलाके के रहने वाले दो लड़के भी सपना से बातचीत करने का प्रयास करते हैं। इन लोगों ने कई बार दिनेश को सपना से दूर रहने के लिए कहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे दिनेश नर्सिंग होम आया था। इस बीच वापस लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया।

कहासुनी के दौरान एक आरोपी ने उसे गोली मार दी। कमर में गोली लगने के बाद दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें