दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर आज उस वक्त सनसनी मच गई जब एक महिला की कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई।
यह घटना कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की है। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है हालांकि उसकी उम्र लगभग 28 साल है।
महिला ने फांसी लगाने के लिए अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रकाश में आई।
सफाई कर्मचारी ने दी अधिकारियों को सूचना
kashmiri gate metro station
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। उसने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर वाटर सप्लाई पाइप के पास एक महिला ने फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही मेट्रो और CISF के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।