फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने थप्पड़ मारा तो युवक ने मारी गोली

Mon, 11 Apr 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके में शनिवार देर रात महिला द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर एक युवक ने उसे गोली मार दी। बाजू में गोली लगने के बाद पीड़िता जय लक्ष्मी (35) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उसकी शिकायत पर मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जयलक्ष्मी परिवार के साथ 20/109 त्रिलोकपुरी किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार रात करीब 10.45 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच रिफाकत अली उर्फ भैया अपने दो साथियों आसिफ उर्फ कालिया और दानिश के साथ वहां पहुंचा।

वह जयलक्ष्मी से उसके मकान मालिक दीपू के बारे में पूछताछ करने लगे। जयलक्ष्मी ने तीनों से रात अधिक होने की बात कहकर अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी महिला को धमकाने लगे। जयलक्ष्मी ने रिफाकत को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात पर वह आग बबूला हो गया। उसने तमंचा निकालकर जयलक्ष्मी पर गोली चला दी। लेकिन, पहली गोली उसे लगी नहीं, दूसरी गोली उसकी बाजू पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जयलक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें