बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित महिला की शिकायत पर नूंह के जिला महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोहना के एक गांव की निवासी महिला 3 मार्च को दवाई लेने पुन्हाना खंड के गांव शिकरावा गई थी। उसे शिकरावा में शाम के करीब 6:30 बजे जब वह सवारी के इंतजार में खडी थी।
वहां पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर उसने अपने फोन को रीचार्ज कराया। तभी उस दुकान का मालिक मोटरसाइकिल लेकर उसके पास आया और कहा कि तुहें कहां जाना हैं। महिला ने बताया कि उसे नूंह जाना है।
मोटरसाइकिल सवार ने उसे छोड़ने को कहा। उस व्यक्ति ने अपना नाम अजरुद्दीन तथा अलावलपुर गांव का रहने वाला बताया। महिला मोटरसाइकिल पर बैठ गई।
आरोप है कि जब वह बारा और उमरी गांव के पास पहुंची तो आरोपी ने मोटरसाइकिल को खडा किया और महिला को गेहूं के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
बाद में महिला ने अपने पति को फोन किया और उसे सारी घटना बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई, जिस पर महिला थाना पुलिस नूंह ने 10 मार्च की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।