फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क न देने पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार

Wed, 23 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी के मेंटीनेंस शुल्क न देने पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। चक्करपुर हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिला की कशकायत के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी में काम करने वाली पूनम ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि जिस सोसयटी में वह रहती है। उसके मकान के मेंटीनेंस का बकाया था। जिस पर प्रबंधन की ओर से उसे धमकी दी गई गई। पैसा न जमा किया तो सीवर और लाइट काट दी जाएगी।

आरोप है कि उसके चेक दिये जाने के बाद भी प्रबंधन उसे परेशान का रहा है। पुलिस को दी शिकायत में मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सेक्टर 29 का कहना है कि शिकायत के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें