फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को महिला ने दबोचा 

Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को एक महिला ने लोगों की मदद से दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, एकता (30) पति द्वारका व बेटे के साथ जेजे कॉलोनी में रहती है। वह घरेलू महिला है।
विज्ञापन


बुधवार रात सवा आठ बजे एकता अपने बेटे के साथ शनि बाजार आई थी। घर लौटने के दौरान एक युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा। एकता तुरंत शोर मचाकर बदमाश के पीछे भागने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया बाद में उसे दबोच लिया गया। बदमाश की पहचान शनि बाजार उत्तम नगर निवासी शादाब के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें