करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या किए जाने आशंका जताई है, लेकिन घटनास्थल पर महिला के जेवरात, मोबाइल और अन्य सामान मिलने से हमलावर के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, सिमरनजीत कौर (25) पति मनरीत सिंह (28) के साथ मोतीबाग इलाके में रहती थी। वह नोएडा स्थित फ्रांस की कंपनी में आईटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
पढ़ें: इस महिला ने 40 लाख में पति और बहन बेच दिया
शुक्रवार रात सिमरनजीत करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाली अपने बुआ के घर जा रही थीं। बताया गया है कि घर से कुछ दूरी पर एक युवक ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की।
विरोध करने पर बदमाश ने सिमरनजीत के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। जोर से चिल्लाने पर बदमाश ने उनके दिल पर चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला को गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।