फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशा देकर पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध'

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर की एक महिला ने अपने पति पर नशे की गोलियां देकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने अपनी मां पर भी पति के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।

एक ओर जहां पुलिस इस मामले को सुनकर हैरान हैं वहीं दूसरी ओर उसने पति-पत्नी सहित पांच लोगों को बस स्टैंड पर झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बीच बस अड्डे पर हुई तकरार

दरअसल, थाना शामली के गांव खेड़ा निवासी रविंद्र की पत्नी उसके साथ विवाद के चलते कुछ दिन पूर्व अपने बच्चों के साथ दिल्ली में अपने किसी परिचित के यहां रह रही है।

बुधवार को रविंद्र और उसके सास-ससुर महिला को मनाकर बस से शामली लौट रहे थे। बताया गया कि मोदीनगर में महिला बस से उतर गई और पति के साथ जाने से उसने इंकार कर दिया।

इससे बस स्टैंड पर ही पति-पत्नी के बीच तकरार होने लगी। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस उन सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन

'मेरी मां और पति के बीच है अवैध सबंध'

पुलिस ने महिला को समझाया कि वह पति के साथ नहीं जाना चाहती तो अपनी मां के साथ चली जाए। मगर महिला ने मां के साथ जाने से भी इंकार कर दिया।

महिला का आरोप था कि पति नशीली गोलियां देकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है तथा उसकी मां के उसके पति से अवैध संबंध हैं।

झगड़ा बढ़ता देख पुलिस ने दंपति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें