फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारने का विरोध किया तो मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक अजीब वारदात सामने आई जो ये बताने के लिए काफी है लोगों में आपराधिक प्रवृत्ति कितनी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये हादसा इस ओर भी संकेत करता है कि लोग दूसरे की बात को बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकते और छोटी-छोटी बात पर भी बंदूक तान लेते हैं।

दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में सड़क दुर्घटना में टक्कर मारने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारने की घटना घटी है।
विज्ञापन

जांघ पर लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में बृहस्पत‌िवार द‌िन में एक व्यक्ति कहीं जा रहा था कि एक अन्य व्यक्ति ने उसे टक्कर मारी तो उसने विरोध किया जिसके बाद दूसरा व्यक्ति अपना आपा खो बैठा।

गुस्से में दूसरा व्यक्ति विरोध सह न पाया और उसने तुरंत विरोध करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी।

गोली जाकर पहले व्यक्ति के जांघ में लगी जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद आरोपी का कोई पता नहीं चला है क्योंकि वह मौके से फरार हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें