फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडरूम में मिला पत्नी का शव, पति फंदे से लटका, कर्ज के कारण दोनों थे परेशान

Thu, 23 May 2019 04:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर- 99 के इसी सुप्रीम टावर 3 में मिला पति-पत्नी का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर के ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट में बुधवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर व उसकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने हैं। पति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला तो पत्नी का शव बेडरूम में पड़ा था। पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आर्थिक तंगी, कर्ज व अकेलेपन के कारण दोनों परेशान थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मसूदपुर, दिल्ली निवासी शीशपाल त्यागी (56) प्रॉपर्टी डीलर थे। वह पत्नी रेणू त्यागी (52) के साथ सेक्टर-99 में एक फ्लैट में रहते थे। कुछ सालों से शशि की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। लाखों रुपये का कर्ज भी था। दोनों के कोई संतान भी नहीं थी। 2016 से पति-पत्नी अपने मुंह बोले भाई व वकील रवि त्यागी के फ्लैट में रहते थे। इसका किराया रवि नहीं लेते थे। फ्लैट के एक कमरे में रवि का कुछ सामान था। बाकी हिस्से में दंपती रहते थे। बुधवार दोपहर पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मेन गेट बाहर से ताला लगाकर बंद किया हुआ था। पुलिस पिछले दरवाजे से लॉक खोलकर अंदर दाखिल हो गई। ड्राइंग रूम में शीशपाल का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में पंखे से लटका हुआ था। जबकि रेणू का शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा हुआ था। 

कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि प्राथमिक जांच व मौका मुआयना से लग रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने रस्सी से फांसी लगाई है। दोनों शव चार-पांच दिन पुराने हैं, इस कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने इसकी जानकारी फ्लैट मालिक को दी है और परिजनों के बारे में पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने फ्लैट के अंदर जांच की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। न ही कोई जहरीला पदार्थ मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह घटना आर्थिक तंगी व अकेलेपन के कारण की गई है और पति ने पहले पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों को भी देख रही है।

आर्थिक तंगी व अकेलेपन ने ली दो जिंदगी
पुलिस के मुताबिक, शीशपाल का कुछ साल पहले तक अच्छे प्रॉपर्टी डीलर थे। आर्थिक रूप से भी संपन्न थे, लेकिन पिछले कुछ कुछ वर्षों से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। संतान न होने से दंपती अकेला महसूस करते थे। वर्ष 2016 में शीशपाल के मुंह बोले भाई व वकील रवि ने यह फ्लैट रहने के लिए दिया था, तब से दोनों साथ रह रहे थे। रवि कोई किराया भी नहीं लेते थे। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच व पूछताछ से यह लग रहा है कि आर्थिक तंगी व अकेलेपन के कारण तनाव में यह घटना हुई।

कर्जदारों के डर से मेन गेट का दरवाजा किया था बाहर से बंद
जिस फ्लैट में यह घटना हुई है। वह ग्राउंड फ्लोर का है। बताया जाता है कि शीशपाल से हमेशा पैसे मांगने के लिए कर्ज देने वाले आते थे। इस कारण वह मेन गेट के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर रखते थे। वह पिछले गेट से आते जाते थे। सुप्रीम टावर के एओए अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पीछे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसी का लॉक खोलकर पुलिस अंदर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें