फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से बात करने पर पति का टोकना पड़ा भारी, नाराज पत्नी ने चाकू से कर दिया लहूलुहान

Wed, 06 Jun 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से रोकना बीमार पति को भारी पड़ गया। महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।  पीड़ित का कहना है कि उसे गंभीर बीमारी है और उसकी जमीन बेचकर मिले रुपयों को पत्नी प्रेमी पर खर्च कर रही है। कस्बा निवासी युवक की शादी जेवर निवासी युवती से हुई थी। शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। पत्नी ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि करीब एक साल पहले उसने अपनी जमीन 8 लाख रुपये में बेची थी। जमीन का कुछ रुपया उसकी पत्नी ने अपने पिता और भाई को दे दिया है और बाकी रुपयों को अपने प्रेमी पर खर्च कर रही है। 

उसकी पत्नी नौकरी से घर आने के बाद घंटों तक अपने प्रेमी से फोन पर बात करती है। वह खुद एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, जिसके इलाज के लिए वह पत्नी से रुपये लेता है। यदि वह प्रेमी से फोन पर बात करने का विरोध करता है, तो उसकी पत्नी इलाज के लिए रुपये नहीं देने की धमकी देती है।

आरोप है कि उसने पत्नी को मोबाइल पर बात करने से रोका, तो उसने चाकू से हमला कर दिया। कुछ दिन पहले दनकौर पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें