फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर जूता फेंकने वाला एक दिन की न्यायिक हिरासत में

Mon, 11 Apr 2016 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में आरोपी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अदालत ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने वाले आरोपी युवक को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत ने उसे सोमवार को संबंधित अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आम आदमी सेनी के महासचिव और आरोपी वेद प्रकाश को रविवार को तीस हजारी अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनु वेदवन के समक्ष पेश किया गया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि वेद प्रकाश आम आदमी सेना से जुड़ा है।

यह वही व्यक्ति है जिसने इससे पहले मुख्यमंत्री पर एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकने वाली महिला भावना अरोड़ा को स्याही उपलब्ध कराई थी। आम आदमी सेना इससे पहले इसी तरह के सात अन्य मामलों में भी लिप्त रह चुकी है। लिहाजा उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रही है

न्यायिक हिरासत में आरोपी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सरकारी वकील ने कहा कि ऐसे आरोपी को जेल भेजकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को एक कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। वेद प्रकाश के पास वकील उपलब्ध नहीं होने के कारण अदालत ने उसे कानूनी मदद के लिए एक वकील उपलब्ध कराया। बचाव पक्ष की तरफ से कहा गया कि दिल्ली पुलिस इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रही है, जो सरासर गलत है।

दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा रहा है। इस बाबत मामले में उसने सरकार को एक सीडी भी उपलब्ध कराई थी। सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय एक अधिकारी पर कार्रवाई करके महज खानापूर्ति कर दी।

अदालत ने सभी तथ्य देखने के बाद आरोपी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश देते हुए उसे सोमवार को संबंधित अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें